Jamtara News: नारायणपुर में सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली, हेलमेट और यातायात नियमों के पालन का दिया संदेश
जामताड़ा, अगस्त 6 -- Jamtara News: सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रोड सेफ्टी टीम जामताड़ा की ओर से बुधवार को नारायणपुर में सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान टीम के सदस्यों ने पोस्टर और बैनर के माध्यम से लोगों को बाइक चलाते समय हेलमेट और जूते का उपयोग करने, आवश्यक वाहन संबंधी कागजात साथ रखने तथा ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान टीम ने आम लोगों को सड़क सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने तथा सुरक्षित वाहन चलाने के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। रैली में नारायणपुर थाना प्रभारी मुराद हसन एवं रोड सेफ्टी टीम के तौसिक जलीली सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.