Jamtara News: नारायणपुर में गर्भवतियों और बच्चों को लगाए गए टीके
जामताड़ा, सितम्बर 24 -- Jamtara News: नारायणपुर,प्रतिनिधि। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर गुरुवार को नारायणपुर प्रखंड के बैद्यनाथपुर समेत 19 गांवों में नियमित टीकाकरण शिविर लगाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर की एएनएम ने गांवों में शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं और बच्चों को नियमित टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी और निर्धारित टीके लगाए। शिविर के दौरान बैद्यनाथपुर, लोधरिया, घरचोकिया, करमाटांड़, पुरनीघांटी, पोखरिया, जगवाडीह, खरबनवा, जानेडीह, नुरगी, गोंदरायडीह, छोटकी पहाड़ी बोरवा, चंदाडीह-लखनपुर समेत अन्य गांवों में लाभुकों का टीकाकरण किया गया। बच्चों को ओपीवी, रोटा, पेंटा, एमआर व डीपीटी बूस्टर समेत निर्धारित टीके लगाए गए। एएनएम ने अभिभावकों को बच्चों के नियमित टीकाकरण से होने वाले लाभ की जानकारी देते हुए समय पर सभी टीके लगवाने के लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.