Jamtara News: नारायणपुर के 24 गांव में टीकाकरण शिविर आयोजित
जामताड़ा, अक्टूबर 2 -- Jamtara News: नारायणपुर, प्रतिनिधि। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा नारायणपुर प्रखंड के पंदनी समेत कुल 24 गांव में गुरुवार को नियमित टीकाकरण शिविर लगाया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग झारखंड सरकार के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर की एएनएम ने नारायणपुर प्रखंड के पंदनी, नारोडीह, कोरीडीह-वन, भागाबांध, पोखरिया, खरबनवा, चंदाडीह-लखनपुर, चैनपुर, देवलबाड़ी, हरिहरपुर, सिंदरी, राजाभीठा, घांटी, फतेहपुर आदि गांव में शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को टीकाकरण का फायदे बताकर टीका दिया। जिसमें एएनएम ने उक्त टीकाकरण शिविर में ओपीवी, रोटा, पेन्टा, एमआर, डीपीडी बूस्टर आदि का टीका दिया। इसके पश्चात एएनएम ने गांव की महिलाओं को परिवार नियोजन की विधि अपनाने को लेकर उन्हें जागरुक कर परिवार नियोजन के अस्थाई उपाय अपनाने वाले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.