Jamtara News: नारायणपुर के 22 गांवों में गर्भवतियों व बच्चों को लगाए गए टीके
जामताड़ा, जुलाई 2 -- Jamtara News: नारायणपुर, प्रतिनिधि। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को नारायणपुर प्रखंड के 22 गांवों में नियमित टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर की एएनएम ने चंदाडीह-लखनपुर, पंदनी, नारोडीह, भागाबांध, कोरीडीह-वन, देवलबाड़ी, घांटी, राजाभीठा, फतेहपुर, बुटबेरिया समेत अन्य गांवों में शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं और बच्चों का टीकाकरण किया। शिविर के दौरान लाभुकों को नियमित टीकाकरण के महत्व की जानकारी देते हुए ओपीवी, रोटा, पेंटा, एमआर और डीपीटी बूस्टर सहित विभिन्न टीके लगाए गए। साथ ही महिलाओं को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक किया गया तथा अस्थायी परिवार नियोजन के साधन अपनाने वाले लाभुकों के बीच परिवार नियोजन किट का वितरण किया गया।एएनएम एवं स्वास्थ्य सहियाओं ने ग्रामीणों को सर्वाइकल कैंसर से बचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.