Jamtara News: नारायणपुर के 12 गांवों में नियमित टीकाकरण शिविर
जामताड़ा, सितम्बर 25 -- Jamtara News: नारायणपुर, प्रतिनिधि। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को नारायणपुर प्रखंड के नैनामारनी समेत 12 गांवों में नियमित टीकाकरण शिविर लगाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर की एएनएम ने शिविर में गर्भवती महिलाओं और बच्चों को टीकाकरण के फायदे की जानकारी देते हुए विभिन्न टीके लगाए। शिविर में ओपीवी, रोटा, पेंटा, एमआर, डीपीटी बूस्टर आदि के टीके दिए गए। इसके साथ ही महिलाओं को परिवार नियोजन के अस्थायी उपायों के प्रति जागरूक किया गया। लाभुकों के बीच परिवार नियोजन किट का भी वितरण किया गया। एएनएम ने स्वास्थ्य सहिया के साथ मिलकर लोगों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को एचपीवी टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Jamtara News: नारायणपुर में गर्भवतियों और बच्चों को लगाए गए टीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.