Jamtara News: नारायणपुर की बीटीटी शांतिलता हेंब्रम के निधन पर स्वास्थ्यकर्मियों ने जताया शोक
जामताड़ा, सितम्बर 24 -- Jamtara News: नारायणपुर,प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में गुरुवार को बीटीटी शांतिलता हेंब्रम के असामयिक निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। इस दौरान चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एके सिंह ने कहा कि शांतिलता हेंब्रम अपने कार्य के प्रति ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ थीं। वह सभी के साथ मिल-जुलकर कार्य करना पसंद करती थीं। उनके निधन से स्वास्थ्य विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है।बताया गया कि शांतिलता हेंब्रम लंबे समय से बीमार थीं और उनका इलाज चल रहा था। तबीयत में सुधार होने के बाद वह अपने घर फतेहपुर प्रखंड के केराबनी गांव चली गई थीं। गुरुवार सुबह वहां उनका असामयिक निधन हो गया।शोकसभा में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.