जामताड़ा, सितम्बर 1 -- Jamtara News: नारायणपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय से सटे उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय, नारायणपुर तक पहुंचने के लिए समुचित रास्ता नहीं होने से छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बरसात के दिनों में खेत-डंगाल में पानी भर जाने के कारण विद्यालय पहुंचना बच्चों के लिए चुनौती बन जाता है। कई बच्चों को ठेहुने भर पानी से होकर स्कूल जाना पड़ता है। विद्यालय में कक्षा एक से आठवीं तक पढ़ाई होती है। यहां कुल 229 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। अभिभावकों का कहना है कि बरसात के दिनों में रास्ते में पानी भर जाने के कारण कई बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पाते हैं। इससे विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति भी प्रभावित होती है। वहीं अभिभावकों ने बताया कि सामान्य दिनों में बच्चे किसी तरह खेतों और आसपास के रास्तों से होकर विद्यालय...