Jamtara News: नाट्य मंचन प्रस्तुत कर छात्रों ने बांधा शमां, मॉडल युवा ग्राम सभा में गूंजा सामाजिक जागरूकता का संदेश
जामताड़ा, अक्टूबर 2 -- Jamtara News: जामताड़ा, प्रतिनिधि। पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय, पट्टाजोरी में गुरुवार को मॉडल युवा ग्राम सभा के तहत सामाजिक जागरूकता पर आधारित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत तीन प्रभावशाली नाटक रहे। इन नाटकों के माध्यम से ग्राम सभा, सोशल मीडिया और बाल विवाह जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने ग्राम सभा के महत्व, लोकतांत्रिक भागीदारी और ग्रामीण विकास में ग्राम सभा की भूमिका को नाटक के माध्यम से समझाया। वहीं सोशल मीडिया के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभावों के साथ-साथ बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ भी जागरूकता का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- Gridih News: पीएमश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.