जामताड़ा, सितम्बर 28 -- Jamtara News: ​मिहिजाम, प्रतिनिधि। जियाजोरी-चड़कापहाड़ी मोड़ के पास रविवार को पश्चिम बंगाल की दिशा से आ रही एक अनियंत्रित कार विद्युत पोल से टकराते हुए पास के खेत में जा घुसी। गनीमत यह रही कि इस भयानक हादसे में कार सवार व्यक्ति को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह बाल-बाल बच गया। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार चालक अत्यधिक नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था। वह पश्चिम बंगाल से कूलडंगाल स्थित अपने किसी रिश्तेदार के घर जा रहा था। इसी दौरान जियाजोरी के समीप वाहन पर से उसका नियंत्रण खो गया और कार सड़क किनारे लगे बिजली पोल से टकराकर सीधे खेत में उतर गई। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: नशे में धुत्त ट्रैक्टर चालक ने बिजली के खंभे में मारी टक्कर, घर को किया क्षतिग्रस्त ​घटना के तुरंत बाद जियाजोरी के स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता ...