Jamtara News: नशे में धुत कथित यू-ट्यूबर ने लाइन होटल में किया हंगामा, स्टाफ से मारपीट
जामताड़ा, अगस्त 12 -- Jamtara News: गोविंदपुर-साहेबगंज स्टेट हाईवे किनारे नारायणपुर थाना क्षेत्र के बांसपहाड़ी के समीप स्थित एक लाइन होटल में सोमवार की रात नशे में धुत एक कथित यू-ट्यूबर ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान होटल स्टाफ और यू-ट्यूबर के बीच मारपीट भी हुई। यह घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मंगलवार को पूरे मामले की चर्चा क्षेत्र में होती रही। इधर घटना के बाद होटल संचालक ने मंगलवार को नारायणपुर थाना में लिखित शिकायत दी। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया। इसके बाद होटल संचालक ने अपनी शिकायत वापस ले ली। मौके पर नारायणपुर थाना प्रभारी मुराद हसन ने बताया कि यू-ट्यूबर और होटल स्टाफ के बीच विवाद हुआ था। होटल संचालक की शिकायत के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। दोनों पक्षों को चेतावनी देकर छोड़ दिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.