जामताड़ा, जुलाई 24 -- Jamtara News: समाहरणालय सभागार में डीसी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मादक पदार्थो की तस्करी एवं दुरूपयोग आदि को रोकने से संबंधित जिला एनकोर्ड समिति की बैठक आयोजित की गयी। जिसमें एसएचजी की बैठकों में नशामुक्ति के एजेंडा को शामिल करने का निर्देश दिया। जिले में नशामुक्ति को लेकर विभिन्न स्तरों पर जागरूकता अभियान की समीक्षा करते हुए उन्होंने कार्य योजना बनाकर नियमित रूप से प्रचार प्रसार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा जिले के नगर क्षेत्र में शॉप्स एवं एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत दुकानों को निबंधित कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ हीं स्वास्थ्य केंद्रों में जागरूकता कैंप आयोजित करने एवं जिले के सभी मेडिकल स्टोर्स में छापेमारी कर प्रतिबंधित ड्रग्स की बिक्री पर रोक लगाने का निर्देश दिया। मौक...