जामताड़ा, सितम्बर 22 -- Jamtara News: थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबा गांव के बागती टोला एवं बाद्यकर टोला में आयोजित मां मनसा पूजा का समापन मंगलवार को भक्तिमय एवं भावुक माहौल में हुआ। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां मनसा की प्रतिमा को विदाई दी। इस दौरान पूरा क्षेत्र मां मनसा के जयकारों से गूंजता रहा। विसर्जन जुलूस के दौरान महिला ढाकी विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। ढाक की गूंज और पारंपरिक धुनों पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया तथा मां मनसा के जयकारे लगाए। जुलूस में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाओं और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मां मनसा की प्रतिमा का विसर्जन किया। इस अवसर पर लोगों ने मां मनसा से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली क...