Jamtara News: नगर परिषद में फॉगिंग न होने से मच्छरों का आतंक
जामताड़ा, जुलाई 10 -- Jamtara News: मिहिजाम, प्रतिनिधि। शहर में इन दिनों मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन नगर परिषद प्रशासन गहरी नींद में सोया है। लाखों रुपए की लागत से खरीदी गई आधुनिक फॉगिंग मशीनें वार्डों में घूमने के बजाय नगर परिषद कार्यालय की शोभा बढ़ा रही हैं। फॉगिंग का छिड़काव न होने से स्थानीय निवासियों में भारी रोष है। मौसम में आ रहे बदलाव के साथ ही शहर के विभिन्न मोहल्लों में मच्छरों की तादाद दोगुनी हो गई है। नालियों की नियमित सफाई न होने और जलजमाव के कारण स्थिति और बदतर हो गई है। ऐसे में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी जानलेवा बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि महीनों से उनके इलाके में फॉगिंग मशीन का चेहरा तक नहीं देखा गया है। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद की इस लापरवाही पर कड़ा ऐतर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.