Jamtara News: धूमधाम से मना भाई-बहन का प्रेम, प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक करम पर्व
जामताड़ा, सितम्बर 22 -- Jamtara News: प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाला करम पर्व जिला भर में धूमधाम से मनाया गया। भाई-बहन के अटूट प्रेम, कृषि संस्कृति के प्रतीक इस लोक पर्व को लेकर पूरे जिले में उत्साह का माहौल बना रहा। गांव-गांव में पारंपरिक गीतों की गूंज और मांदर की थाप पर लोग झूमते नजर आए। यह त्योहार मुख्यतः प्रकृति, पर्यावरण और फसलों की सुरक्षा से जुड़ा एक पवित्र त्योहार है। इसमें बहने अपने भाइयों की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और रक्षा के लिए निर्जला उपवास रखा। पर्व के दौरान करम डारी (करम वृक्ष की शाखा) की पूजा-अर्चना पूरे विधि-विधान से की। पूजा स्थल में विधिवत रूप से करम राजा की स्थापना कर बहनो ने पूजन कर कथा सुनी। उसके बाद रात भर पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य-संगीत का दौर चलता है। यह भी पढ़ें- Jamtara News: प्रकृति के सम्मान, कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.