जामताड़ा, नवम्बर 7 -- कुंडहित में धनतेरस पर बाजार गुलजार Jamtara News: धनतेरस को लेकर शुक्रवार को सज-धज कर तैयार कुंडहित के दुकानों में जमकर खरीददारी हुई। प्रखंड मुख्यालय से लेकर गांवो तक के दुकानो में खरीददारी को लेकर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। धनतेरस के अवसर पर बाजारों में जमकर धनवर्षा हुई। खरीददारों ने रिकॉर्ड तोड़ खरीददारी कर धनतेरस को यादगार बना दिया। सुबह से लेकर देर रात तक बाजार खरीदारों से गुलजार रहा। कुंडहित के लोगों ने मुख्य रूप से दोपहिया वाहन, ज्वेलरी, इलेक्ट्रॉनिक व बर्तन की खरीददारी की। सुबह दस बजे से ही लोग धनतेरस की खरीदारी करने बाजार पहुंचने लगे थे। जैसे-जैसे शाम ढलती गई, बाजार की रौनक बढ़ती गई। धनतेरस बाजार में पहुंचे लोग अपने सामर्थ्य के अनुसार खरीदारी करते देखे गए। धनतेरस के मौके पर लोग सोने-चांदी के सिक्के के साथ-...