जामताड़ा, जुलाई 22 -- Jamtara News: जामताड़ा कृषि प्रक्षेत्र अंतर्गत विभागीय राजस्व में बढ़ोतरी मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न तालाबों की बंदोबस्ती को लेकर मंगलवार को आयोजित की गई। तालाबों की नीलामी प्रक्रिया में जामताड़ा एवं नाला प्रखंड अंतर्गत तालाबों की नीलामी होनी थी।

नीलामी प्रक्रिया जामताड़ा प्रखंडन्तर्गत सर्खेलडीह तालाब की बंदोबस्ती के लिए तीन लोगों ने बोली प्रक्रिया में भाग लिया। इस तालाब की बोली 47,500 रुपये तक पहुंची। जहां लालटू सर्खेल ने सबसे अधिक बोली लगाकर तीन वर्षों के लिए तालाब की बंदोबस्ती अपने नाम कर ली। वहीं, कृषि विज्ञान केंद्र स्थित बेना तालाब की बंदोबस्ती के लिए भी तीन प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस तालाब की बोली 42,500 रुपये से शुरू हुई और प्रतिस्पर्धी बोली के बाद पाकडीह निवासी मुख्तार अंसारी ने 4...