Jamtara News: दुर्गापूजा को लेकर करमाटांड़ बाजार में सड़क किनारे फुटपाथर से अतिक्रमण हटाने की चेतावनी
जामताड़ा, अक्टूबर 17 -- बाजार में अतिक्रमण हटाने का अभियान Jamtara News: दुर्गापूजा के दौरान बाजार में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए शनिवार को करमाटांड़ के गणपत चौक और सुभाष चौक बाजार में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। अंचल अधिकारी चोनाराम हेंब्रम के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान दुकानदारों को सड़क पर रखे सामान, चौकी, टेबल और छज्जे हटाने की हिदायत दी गई। इसके बाद कई दुकानदारों ने स्वयं ही सड़क से सामान हटा लिया। वहीं अभियान के तहत भारतीय स्टेट बैंक से टेंपो स्टैंड गणपत चौक तक तथा हाई स्कूल से सरस्वती शिशु मंदिर तक दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए दुकानदारों को निर्देश दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सड़क पर दुकान का सामान रखने से आवागमन बाधित होता है और बाजार में जाम की स्थिति बनती है। मौके पर अंचल अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.