जामताड़ा, सितम्बर 29 -- Jamtara News: जामताड़ा, प्रतिनिधि। दुर्गापूजा को लेकर जामताड़ा नगर पंचायत ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में अध्यक्ष आशा गुप्ता की अध्यक्षता में शहर की दुर्गापूजा समितियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें पूजा के दौरान शहर में सफाई, प्रकाश, पेयजल और ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- Gridih News: सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति मिर्जागंज की बैठक में कई अहम निर्णयबैठक में चर्चा पूजा समितियों के पदाधिकारियों से उनके क्षेत्र की समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी भी ली गई। इस दरम्यान पूजा समिति की ओर से दुर्गा मंदिर व पूजा पंडाल के आसपास की स्थिति से अवगत कराया गया। जिसमें कायस्थपाड़ा स्थित पीएम श्री आदर्श मध्य विद्यालय जामताड़ा के सम...