जामताड़ा, जुलाई 20 -- Jamtara News: नारायणपुर प्रखंड के करमदाहा स्थित दुखिया बाबा मंदिर प्रांगण में रविवार को समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भास्कर पाठक ने किया तथा संचालन राधवेन्द्र नारायण सिंह ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से मनमोहन सिंह को दुखिया बाबा मंदिर कमिटी के अध्यक्ष पद पर पदस्थापित रहने पर सहमति जताई। इसके अलावे आगामी 6 सितंबर को पुन: बैठक का आयोजन कर मंदिर संचालन कमिटी विस्तार करने पर सहमति बनाई गई। यह भी पढ़ें- Ranchi News: इस वर्ष वामन अवतार के प्रसंग पर बनेगा स्टेशन का पूजा पंडालवित्तीय रिपोर्ट दुखिया बाबा मंदिर के संचालन पर चर्चा कर वितीय वर्ष 2007 से 2023 तक के धार्मिक अनुष्ठानों, यज्ञ और मंदिर की आय-व्यय का विस्तृत ब्योरा सार्वजनिक किया गया। मंदिर कमिटी के महामंत्री उत्तम मंडल ने कहा कि वे वर्ष 2007 से स...