Jamtara News: थानारडीह मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पूर्व मंत्री ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
जामताड़ा, अगस्त 29 -- Jamtara News: जामताड़ा, प्रतिनिधि। करमाटांड़ थाना क्षेत्र के थानारडीह गांव में 22 अगस्त की रात भूदेव महतो के घर में तोड़फोड़, लूटपाट और महिलाओं के साथ बदसलूकी के मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी धीमी गति से होने पर पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने शनिवार को एसपी शंभू कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मामले में पुलिस कार्रवाई तेज करने और सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पूर्व मंत्री ने कहा कि थानारडीह घटना को लेकर तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। पुलिस की ओर से दर्ज प्राथमिकी में 23 नामजद और करीब 500 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। वहीं, पीड़ित परिवार की ओर से आठ लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसके अलावा धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी करने के आरोप में भूदेव महतो के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.