Jamtara News: तालाब में गिरा हाईटेंशन तार,कोई हताहत नहीं
जामताड़ा, अगस्त 6 -- Jamtara News: प्रखंड क्षेत्र के नाला पंचायत अंतर्गत नीचेटोला के समीप बहियार में बीती रात तालाब में हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। बीती रात इंसुलेटर पंक्चर होने से 11 हजार केवीए की क्षमता वाला हाइटेंशन तार गिर गया। रात की घटना होने के कारण किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सुचना नही है। हालांकि दिन के समय यह घटना होती, तो ग्रामीणों के समक्ष बड़ा खतरा बन सकता था। क्योंकि तालाब के किनारे निर्मित स्नान घाट पर रोजाना गांव की महिलायें एवं बच्चे नहाते हैं। साथ हीं गांव के मवेशी भी इसी तालाब में पानी पीते हैं। ग्रामीणों में बिजली विभाग की कार्यशैली से रोष व्याप्त है। इससे पूर्व भी ग्रामीणों ने बिजली विभाग के पदाधिकारियों से तालाब के बीचोंबीच से होकर गुजरे हाईटेंशन तार को हटाकर किनारे से ले जाने की मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.