Jamtara News: ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में उमड़ी भीड़
जामताड़ा, जुलाई 2 -- Jamtara News: जामताड़ा, प्रतिनिधि। जामताड़ा प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए विशेष शिविर लगाया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने लर्निंग और स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन किया। लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया के तहत मेडिकल टीम ने आवेदकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसमें मुख्य रूप से आंखों की जांच सहित अन्य आवश्यक चिकित्सीय परीक्षण किए गए। जांच पूरी होने के बाद पात्र आवेदकों के मेडिकल प्रमाणपत्र तैयार किए गए।शिविर में परिवहन विभाग के कर्मियों ने आवेदकों के आवश्यक दस्तावेजों की जांच की और लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया की जानकारी दी। एक ही स्थान पर मेडिकल जांच और दस्तावेज सत्यापन की सुविधा मिलने से लोगों को काफी सहूलियत हुई। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: पटमदा प्रखंड कार्यालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.