जामताड़ा, जुलाई 10 -- Jamtara News: जामताड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्रन्तर्गत दक्षिणबहाल पंचायत के भरचंडी गांव में डेढ़ महीने से अधूरा पड़ा कल्वर्ट व डायवर्जन से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि भरचंडी जाने वाली सड़क पर कल्वर्ट निर्माण के लिए करीब डेढ़ माह पहले खुदाई की गई थी। लेकिन अब तक निर्माण पूरा नहीं हो सका है।

अधूरा निर्माण अधूरे निर्माण के कारण बनाए गए अस्थायी डायवर्जन से लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार कई राहगीर और वाहन चालक डायवर्जन में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। स्कूली बच्चों को भी इसी रास्ते से आने-जाने में कठिनाई हो रही है। जिससे उन्हें समय पर विद्यालय पहुंचने में दिक्कत हो रही है।

गोपनीयता की मांग ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में अनियमितता, घटिया सामग्री के ...