Jamtara News: डीसी ने वीसी के माध्यम से की समीक्षा, जनता दरबार में प्राप्त लगभग 79 प्रतिशत मामलों का हो चुका है निष्पादन
जामताड़ा, अगस्त 26 -- Jamtara News: डीसी आलोक कुमार ने मंगलवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों एवं उसके निष्पादन की समीक्षा की। इस दौरान जनता दरबार में विभिन्न कार्यालयवार प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में उन्होंने पाया कि जनता दरबार में कुल 546 मामले आए, जिसमें से 430 मामलों का निष्पादन हो चुका है, जबकि 116 आवेदन प्रक्रियाधीन है। इस प्रकार 78.75 प्रतिशत मामले निष्पादित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस समीक्षा बैठक का मुख्य उद्देश्य यही है कि लोगों की समस्याओं का क्वालिटी डिस्पोजल हो। उन्होंने कहा कि जनता दरबार से जुड़े मामले हो या किसी कार्यालय में दिए जा रहे आवेदन हो, प्रत्येक शिकायतों, आवेदनों का सही से निस्तारण करें एवं कृत कार्रवाई से अवगत कराएं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.