जामताड़ा, अक्टूबर 26 -- Jamtara News: डीसी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में श्रम, नियोजन, कौशल विकास, उद्योग एवं आईटीआई अंतर्गत कार्यान्वित योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिसमें डीसी ने श्रम विभाग की समीक्षा के दौरान संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के मजदूरों, प्रवासी श्रमिकों के निबंधन के अलावा निबंधित लाभुकों को मेधावी पुत्र पुत्री छात्रवृति योजना, मातृत्व प्रसुविधा योजना सहित अन्य बिंदुओं पर जानकारी ली। उन्होंने श्रम विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करने एवं त्यौहार के सीजन को देखते हुए प्रवासी श्रमिकों के निबंधन पर विशेष जोर देने का निर्देश दिया। इसके अलावा उद्योग विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि बैंक के द्वारा भी आवश्यक सहयोग किया जा रहा है, जिससे पेंडेंसी घटी है। वह...