Jamtara News: डीईओ ने किया भागवत झा इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण
जामताड़ा, अगस्त 5 -- Jamtara News: जिला शिक्षा पदाधिकारी चार्ल्स हेंब्रम ने मंगलवार को कुंडहित प्रखंड मुख्यालय स्थित भागवत झा इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कॉलेज की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। कई बिंदुओं पर संतोषजनक स्थिति नहीं मिलने पर डीईओ ने नाराजगी जताते हुए प्राचार्य श्यामली फौजदार को फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान डीईओ ने फिजिक्स एवं केमिस्ट्री लैब, पुस्तकालय, पुस्तक स्टॉक पंजी एवं वितरण पंजी, आईसीटी लैब, शिक्षकों की उपस्थिति पंजी, कक्षा संचालन का रूटीन चार्ट सहित अन्य अभिलेखों की जांच की। जांच के क्रम में कॉलेज की व्यवस्था अपेक्षित मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। उन्होने प्राचार्य से सरकारी अनुदान (ग्रांट) की राशि के उपयोग की जानकारी लेते हुए स्पष्ट किया कि विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.