Jamtara News: ट्रेन से गिरकर यात्री के दोनों पैर टूटे, सिर में गंभीर चोट
जामताड़ा, सितम्बर 9 -- Jamtara News: विद्यासागर रेलवे स्टेशन और कसियाटांड़ हॉल्ट के बीच ट्रेन से गिरकर समस्तीपुर (बिहार) निवासी अर्जुन पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके दोनों पैर टूट गए, जबकि सिर में भी गंभीर चोट लगी है। घायल अर्जुन किसी तरह रेंगते हुए करमाटांड़-जामताड़ा मुख्य सड़क तक पहुंचे और वहां दर्द से कराहते हुए रो रहे थे। इसी दौरान सामुपोखर निवासी कमलेश मंडल की नजर उन पर पड़ी। उन्होंने तत्काल स्थानीय जनप्रतिनिधि सुरेंद्र मंडल को घटना की सूचना दी। इधर सूचना मिलते ही सुरेंद्र मंडल ने एंबुलेंस और थाना से संपर्क किया। इसके बाद एंबुलेंस से घायल को जामताड़ा सदर अस्पताल भेजा गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.