Jamtara News: ट्रेन की चपेट में आने से मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति की मौत
जामताड़ा, सितम्बर 28 -- Jamtara News: मिहिजाम, प्रतिनिधि। आसनसोल रेल मंडल अंतर्गत चित्तरंजन रेलवे स्टेशन और बोदमा हॉल्ट के बीच रविवार को एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया। बोदमा रेलवे ओवर ब्रिज के समीप किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से 43 वर्षीय एक व्यक्ति की मौके पर हीं मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मिहिजाम थाना क्षेत्र के शहरडाल, तेलई पाड़ा निवासी मोहित किस्कू (43 वर्ष) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों और पुलिस के अनुसार, मृतक पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था। रविवार को वह रेल पटरी के पास से गुजर रहा था, तभी किसी तेज रफ्तार अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बोदमा आरओबी के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.