जामताड़ा, सितम्बर 9 -- Jamtara News: आरपीएफ की एस्कॉर्ट पार्टी ने टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस ट्रेन में जांच के दौरान बुधवार को अवैध शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पटना जिले के भदौरा थाना क्षेत्र निवासी करण कुमार के रूप में हुई है। उसके पास से शराब की आठ बोतलें बरामद की गईं। जानकारी के अनुसार, आरपीएफ की एस्कॉर्ट पार्टी चित्तरंजन से ट्रेन में सवार होकर जांच कर रही थी। इसी दौरान करण कुमार के सामान की जांच में शराब की बोतलें बरामद हुईं। इसके बाद आरोपी को बरामद शराब के साथ आगे की कार्रवाई के लिए जामताड़ा उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...