जामताड़ा, अक्टूबर 2 -- Jamtara News: जामताड़ा, प्रतिनिधि। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा, जामताड़ा जिला की बैठक बुधवार को निजि होटल के सभागार में आयोजित की गई। जिसमें झारखंड आंदोलनकारियों के बेटा-बेटियों को नौकरी, सम्मान पेंशन सहित अन्य अधिकार देने की मांग को लेकर 29 सितंबर को निकाले गए मशाल जुलूस एवं 30 सितंबर को आयोजित राज्यव्यापी कार्यक्रम की समीक्षा की गई।

आंदोलन की मजबूती पर जोर इस दौरान आंदोलनकारियों ने भविष्य में जाति, पार्टी और धर्म की भावनाओं से ऊपर उठकर आंदोलन को और मजबूती देने का निर्णय लिया। मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि जामताड़ा जिला झारखंड आंदोलनकारियों के संघर्ष की भूमि रही है और गुरुजी शिबू सोरेन की पहचान से भी जुड़ी भूमि है। उन्होंने कहा कि सरकार को झारखंड के संघर्ष, माटी और मूल्यों की रक्षा के लिए...