Jamtara News: झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित
जामताड़ा, जुलाई 10 -- Jamtara News: जामताड़ा, प्रतिनिधि। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुई झमाझम बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की कमजोरियों को उजागर कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक हुई लगातार बारिश के कारण शहर की कई नालियां उफनाकर सड़क पर बहने लगीं। नालियों का गंदा और बदबूदार पानी सड़कों पर फैल जाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्र और निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई। सड़क पर जमा पानी के कारण पैदल चलने वालों, दोपहिया वाहन चालकों और दुकानदारों को कठिनाई हुई। कई जगहों पर नालियों से निकली गंदगी सड़क पर फैल गई, जिससे पूरे इलाके में बदबू फैल गई। यह भी पढ़ें- Rampur News: झमाझम बारिश से जलभराव, बढ़ीं दुश्वारियां लोगों का कहना है कि समय पर नालियों की सफाई नहीं होने के कारण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.