Jamtara News: जोरिया में मिला अज्ञात महिला का शव,जांच में जुटी पुलिस
जामताड़ा, सितम्बर 29 -- Jamtara News: बिंदापाथर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पागला जोरिया में मंगलवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बिंदापाथर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर महिला की पहचान कराने का प्रयास शुरू किया। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से महिला के संबंध में जानकारी ली। लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव मिलने की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है। मौके पर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि महिला की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.