Jamtara News: जेएलकेएम के पूर्व प्रत्याशी रघुवीर यादव को पितृशोक
जामताड़ा, सितम्बर 9 -- Jamtara News: नाला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं जेकेएलएम प्रत्याशी रघुवीर यादव के पिता विनोद कुमार यादव (55) का निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों और शुभचिंतकों में मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे और संवेदना जताई। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने विनोद कुमार यादव के निधन को परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया। लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.