जामताड़ा, नवम्बर 3 -- जिला स्थापना और अनुकंपा मामलों पर हुई चर्चा Jamtara News: डीसी आलोक कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला स्थापना, अनुकंपा एवं जिला चौकीदार स्थापना, अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न कर्मियों के स्थानांतरण एवं प्रतिनियुक्ति से जुड़े प्रस्ताव पर विमर्श कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इसके अलावा जिला अनुकंपा समिति की बैठक में अनुकम्पा पर नियुक्ति कुल 05 मामलों पर समिति द्वारा विमर्श किया गया। जिसमें 01 प्रस्ताव में दस्तावेज की कमी रहने के कारण उसे 01 सप्ताह के अंदर समाधान कराने एवं शेष 04 मामलों में आवश्यक अनुशंसा के साथ विभाग भेजने का निर्णय लिया गया। वहीं बैठक में एसीपी, एमएसीपी से जुड़े 01 मामले में तिथि में संशोधन हेतु समुचित दिशा निर्देश दिया गया। बैठक के क्रम में डीसी ने कहा...