Jamtara News: जिलास्तरीय प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्ग के विजेताओं को किया गया सम्मानित
जामताड़ा, अक्टूबर 17 -- Jamtara News: झारखंड स्कूल प्रतिभा खोज-2026 के तहत शनिवार को जिला सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, जेबीसी के न्यू हॉल में झारखंड स्कूल आइडल सुर एवं ताल संग्राम का आयोजन किया गया। झारखंड शिक्षा परियोजना, जामताड़ा की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने गायन और नृत्य की विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के जूनियर और सीनियर वर्ग के विजेताओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी चार्ल्स हेंब्रम ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों ने जूनियर वर्ग तथा कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों ने सीनियर वर्ग में भाग लिया। यह भी पढ़ें- Dumka News: जिला स्तरीय झारखंड स्कूल टेलेंट सर्च 2026 का आयोजन गायन में एक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.