जामताड़ा, अगस्त 24 -- Jamtara News: पूर्व नाला मंडल अध्यक्ष जितेन राउत को भाजपा के मजदूर मंच का जिला महामंत्री एवं पाणेश्वर किस्कू को प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इसी संदर्भ में रविवार को नयापाड़ा में नव चयनित जिला महामंत्री के आवास परिसर में अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मजदूर मंच के जिला महामंत्री जितेन राउत एवं प्रखंड अध्यक्ष पाणेश्वर किस्कू का माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया गया। नव चयनित जिला महामंत्री ने कहा कि पार्टी के राज्य एवं केंद्रीय आलाकमान को धन्यवाद देते हुए कहा कि नए दायित्व का पूरी इमानदारी एवं निष्ठा से पालन करुंगा। मौके पर रंजीत मरांडी, परेश मोदीकोड़ा, डेविड मरांडी, सुपल मरांडी, भीम किस्कू, परेश माजी, आशिष टुडू, श्यामालाल टुडू, श्याम राउत, विकास राउत, सुशील राउत ...