जामताड़ा, अक्टूबर 4 -- Jamtara News: ​जामताड़ा, प्रतिनिधि। जामताड़ा शहरी क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को पुख्ता करने के उद्देश्य से जिला पुलिस की ओर से बीट पुलिसिंग व्यवस्था का आधिकारिक शुभारंभ किया गया है। बढ़ती व्यापारिक गतिविधियों और हाल के दिनों में हुई कुछ घटनाओं के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यह पहल की गई है। रविवार को जामताड़ा थाना परिसर से डीसी आलोक कुमार, एसपी शंभू कुमार सिंह, एसडीओ अनंत कुमार सहित अन्य ने शुभारंभ किया। साथ हीं हरी झंडी दिखाकर पुलिस टीम को रवाना किया। डीसी ने कहा कि ​नई व्यवस्था के तहत पूरे जामताड़ा शहरी क्षेत्र को सुरक्षित करने और लोगों त्वरित पुलिस का सहयोग मिले इसके लिए यह प्रयास किया गया है।

बीट पुलिसिंग की प्रक्रिया द्वितीय चरण में मिहिजाम में इसकी शुरुआत की जा...