जामताड़ा, नवम्बर 7 -- Jamtara News: प्रकाश पर्व दीपावली से ठीक पहले धनतेरस के मौके पर जामताड़ा के बाजारों में धनलक्ष्मी की जबरदस्त बरसात हुई। तड़के सुबह से लेकर देर रात तक शहर की मुख्य सड़कों, दुकानों और शोरूम में खरीदारों की भारी भीड़ देखने को मिली। शुभ मुहूर्त में लोगों ने जमकर खरीदारी की, जिससे विभिन्न क्षेत्रों में अनुमानित 40 से 45 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ। बाजार में छाई इस रौनक ने व्यापारियों और व्यवसायियों के चेहरों पर खुशी ला दी है। ​धनतेरस पर सबसे ज्यादा चमक सर्राफा बाजार (ज्वेलरी सेक्टर) में देखने को मिली। सर्राफा व्यवसायियों के अनुसार, सोने और चांदी के आभूषणों के साथ-साथ चांदी के सिक्कों और मूर्तियों की भारी मांग रही। पूरे जिले में सर्राफा बाजार का कारोबार लगभग 20 से 25 करोड़ रुपये के आसपास होने का अनुमान लगाया जा रहा है...