जामताड़ा, जुलाई 3 -- Jamtara News: जामताड़ा, प्रतिनिधि। 20वीं जूनियर बालक राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता 2026-27 में भाग लेने के लिए जामताड़ा जिले की 15 सदस्यीय जूनियर बालक टीम गुरुवार को जामताड़ा रेलवे स्टेशन से खूंटी के लिए रवाना हुई। टीम कोच सुभाष सोरेन और मैनेजर कृष्णा मुर्मू के नेतृत्व में पाटलिपुत्र एक्सप्रेस से प्रतियोगिता स्थल के लिए निकली। यह भी पढ़ें- खो-खो चैंपियनशिप में भाग लेने खूंटी रवाना हुई बोकारो टीम प्रतियोगिता के आयोजन की जानकारी खिलाड़ियों की विदाई के दौरान स्टेशन परिसर में उत्साह का माहौल रहा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 3 से 5 जुलाई तक खूंटी स्थित बिरसा कॉलेज परिसर में होगा। प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड राज्य खो-खो संघ द्वारा खूंटी जिला खो-खो संघ के तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजन को पर्यटन, कला-संस्कृति, खेल...