जामताड़ा, जुलाई 10 -- Jamtara News: जामताड़ा, प्रतिनिधि। 20वीं सब जूनियर बालिका राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता 2026-27 में भाग लेने के लिए जामताड़ा जिले की 15 सदस्यीय टीम शुक्रवार को जामताड़ा रेलवे स्टेशन से रजरप्पा (रामगढ़) के लिए रवाना हुई। टीम जिला खो-खो संघ के सचिव नंदन सिंह के नेतृत्व में कोच सुभाष सोरेन और मैनेजर प्रियंका मुर्मू के साथ पाटलिपुत्र एक्सप्रेस से प्रतियोगिता स्थल के लिए निकली।

खेल का आयोजन खिलाड़ियों की विदाई के दौरान स्टेशन परिसर में उत्साह का माहौल रहा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 12 जुलाई तक रजरप्पा प्रोजेक्ट स्टेडियम, डीएवी स्कूल के समीप, रामगढ़ में होगा। प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड राज्य खो-खो संघ की ओर से रामगढ़ जिला खो-खो संघ के तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजन को पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं य...