Jamtara News: जान से मारने की धमकी देने का आरोप
जामताड़ा, अक्टूबर 6 -- Jamtara News: नारायणपुर। थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी तारापद राय ने गांव के ही राजेश राय, अमृत राय और भुलिया देवी के खिलाफ मारपीट कर जख्मी करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने नारायणपुर थाना में लिखित आवेदन दिया है। आवेदन के अनुसार, तीनों आरोपियों ने एकमत होकर उनके साथ गाली-गलौज की और जान मारने की नीयत से मारपीट कर उन्हें जख्मी कर दिया। साथ ही धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर नारायणपुर थाना कांड संख्या 172/2026 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.