Jamtara News: जहरीले जंतु के काटने से किशोरी की तबीयत बिगड़ी
जामताड़ा, सितम्बर 28 -- Jamtara News: नारायणपुर, प्रतिनिधि। नारायणपुर थाना क्षेत्र के जेरुआ गांव में सोमवार सुबह घास काटने गई 16 वर्षीय किशोरी को किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। घटना सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार जेरुआ गांव निवासी अख्तर अंसारी की पुत्री सीमा प्रवीण (16) गांव के बगल स्थित खेत में जानवरों के लिए हरा चारा काटने गई थी। इसी दौरान घास काटने के क्रम में किसी जहरीले जंतु ने उसे काट लिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। किशोरी ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज किया। चिकित्सकों ने करीब दो घंटे तक ऑब्जर्वेशन में रखने के बाद किशोरी को घर भेज दिया।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.