Jamtara News: जर्जर सड़क की मरम्मत के लिए बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
जामताड़ा, जुलाई 22 -- Jamtara News: चित्तरंजन रेलवे मेंस कांग्रेस ने रूपनारायणपुर स्थित डाबर मोड़ से चित्तरंजन के गेट नंबर 3 तक जाने वाली मुख्य सड़क की अत्यंत दयनीय और जर्जर स्थिति को लेकर चिंता जताई है। सीआरएमसी के महामंत्री इन्द्रजीत सिंह ने बुधवार को सालानपुर ब्लॉक के बीडीओ को एक ज्ञापन सौंपकर इस सड़क की अविलंब मरम्मत की मांग की है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि पिछले कई वर्षों से उपेक्षा और हालिया बारिश के कारण यह सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है और जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इसके कारण न केवल यात्रियों का समय बर्बाद हो रहा है और गाड़ियों को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि गंभीर दुर्घटनाओं की संभावना भी बनी हुई है। हज़ारों रेलकर्मियों और स्थानीय निवासियों के लिए मुख्य मार्ग: यह सड़क चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स के लिए एक अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.