Jamtara News: जमाबंदी जमीन पर कब्जे की शिकायत, डीसी ने एसडीओ को जांच का दिया निर्देश
जामताड़ा, सितम्बर 1 -- Jamtara News: जामताड़ा, प्रतिनिधि।डीसी आलोक कुमार ने मंगलवार को समाहरणालय पहुंचने के साथ ही पोर्टिको के समीप एक फरियादी की शिकायत सुनी। नारायणपुर प्रखंड से पहुंचे व्यक्ति ने अपनी जमाबंदी जमीन पर एक दबंग व्यक्ति द्वारा कथित रूप से जबरन कब्जा किए जाने की शिकायत की और न्याय की गुहार लगाई। फरियादी की बात सुनने के बाद डीसी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पदाधिकारी को जमीन की वस्तुस्थिति की जांच कराने और जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने फरियादी को विधिसम्मत कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होने कहा कि आमजनों की शिकायतों का निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से निराकरण जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.