Jamtara News: जनता दरबार में 40 से 45 फरियादियों ने उपायुक्त के समक्ष रखी समस्याएं
जामताड़ा, नवम्बर 3 -- Jamtara News: जामताड़ा। समाहरणालय में मंगलवार को डीसी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे करीब 40 से 45 फरियादियों ने अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। उपायुक्त ने सभी फरियादियों की समस्याओं को बारी-बारी से सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया। जनता दरबार में जमीन संबंधी मामले सबसे अधिक सामने आए। इसके अलावा स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ दिलाने, आयुष्मान योजना के तहत पीएच कार्ड में नाम जुड़वाने, बंदोबस्ती की जमीन पर अवैध कब्जा तथा जमीन पर अवैध रूप से ईंट भट्ठा संचालित करने से संबंधित शिकायतें भी प्राप्त हुईं।कई मामलों में उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर समस्याओं की जानकारी ली और उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.