जामताड़ा, अगस्त 12 -- Jamtara News: डीसी आलोक कुमार ने मंगलवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार में आयोजित कर आमजनों की समस्याओं व शिकायतों को सुना। आयोजित जनता दरबार में जिलेभर से आये करीब 40 की संख्या में आमजनों ने अपनी समस्याओं व शिकायतों को उनके समक्ष रखा। जिसमें मुख्य रूप से बिजली बिल, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, अपने पुत्र द्वारा बुजुर्ग व्यक्ति को प्रताड़ित किए जाने, आंगनवाड़ी चयन से जुड़े मामले, विद्यालय में शिक्षण कार्य लापरवाही एवं एमडीएम संचालन में अनियमितता, भूमि विवाद, युवती को मनचले युवक द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से परेशान करने सहित विभिन्न शिकायतों को सुना। साथ ही उन्होंने प्राप्त आवेदनों के निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए एक सप्ताह के अंदर निष्पादित करने एवं उपायुक्त कार्यालय को अवगत कराने का निर्दे...