Jamtara News: जनता दरबार में प्राप्त 82 प्रतिशत शिकायतों का हुआ निष्पादन, डीसी ने कहा लोगों की समस्याओं का हो क्वालिटी डिस्पोजल
जामताड़ा, अगस्त 12 -- Jamtara News: डीसी आलोक कुमार ने आवासीय कार्यालय प्रकोष्ठ में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों एवं उसके निष्पादन की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में उन्होंने पाया कि जनता दरबार में कुल 485 मामले आए, जिसमें से 398 मामलों का निष्पादन हो चुका है, जबकि 87 आवेदन प्रक्रियाधीन है। इस प्रकार 82.06 प्रतिशत मामले निष्पादित किए जा चुके हैं। डीसी ने कहा कि इस समीक्षा का मुख्य उद्देश्य यही है कि लोगों की समस्याओं का क्वालिटी डिस्पोजल हो। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायतों, आवेदनों का सही से निस्तारण करें। जो भी शिकायतकर्ता हैं, उन्हें फोन पर उनके आवेदन पर हुई कृत कार्रवाई से अवगत कराएं। यह भी पढ़ें- Godda News: जनता दरबार से संबंधित विभिन्न विभागों के 218 लंबित मामलों की हुई समीक्षा ताकि प्रशासन के प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.