Jamtara News: छूटे बच्चों का पूर्ण टीकाकरण कराने का निर्देश
जामताड़ा, अगस्त 26 -- Jamtara News: नारायणपुर प्रखंड के सामुदायिक पुस्तकालय भवन सबनपुर में मंगलवार को स्वास्थ्य सहियाओं की क्लस्टर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सहिया साथी प्रतिभा कुमारी ने की। मौके पर बीटीटी सुनील यादव मुख्य रूप से मौजूद थे। बैठक में बीटीटी सुनील यादव ने स्वास्थ्य सहियाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने टीकाकरण अभियान पर विशेष जोर देते हुए छूटे हुए बच्चों की पहचान कर उनका पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा परिवार नियोजन को लेकर भी चर्चा की गई। सहियाओं को ग्रामीणों को परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी उपायों की जानकारी देकर जागरूक करने तथा इसके लिए लोगों को प्रेरित करने का निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- Jamtara News: स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान को लेकर यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.