Jamtara News: छह साल की मासूम से स्कूल में दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी शिक्षक मौला अंसारी पर केस
जामताड़ा, जुलाई 29 -- Jamtara News: थाना क्षेत्र के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाली छह वर्षीय छात्रा से कथित दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में आरोपी पारा शिक्षक सह सचिव मौला अंसारी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता के परिजन द्वारा दिए गए लिखित आवेदन में आरोप लगाया गया है कि बीते सोमवार(27 जुलाई) को विद्यालय परिसर में छुट्टी के बाद आरोपी शिक्षक ने बच्ची के साथ अशोभनीय हरकत करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने नारायणपुर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर मंगलवार को नारायणपुर थाना की पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर छानबीन की। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। मौके पर थाना प्रभारी मुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.