जामताड़ा, सितम्बर 1 -- Jamtara News: बिंदापाथर, प्रतिनिधि। बिंदापाथर थाना पुलिस ने चोरी के मामले में करीब एक वर्ष से फरार चल रहे आरोपित को जसीडीह से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपित हाट पालाजोरी थाना क्षेत्र के धावा गांव निवासी जितेश राउत है। वह बिंदापाथर थाना कांड संख्या 54/2025 में चोरी का आरोपित है। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि जितेश जसीडीह स्थित अपनी दीदी के घर रह रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने जसीडीह पहुंचकर छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि आरोपित करीब एक वर्ष से फरार था। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए ल...